Surprise Me!

swm news: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रकों का जमावड़ा: हादसों का बढ़ रहा खतरा

2026-03-31 18 Dailymotion

नियमों की धज्जियां उड़ाते ट्रक चालक, चालान की कार्रवाई नदारद

सवाईमाधोपुर. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सवाईमाधोपुर खंड इन दिनों किसी खतरे के मैदान में तब्दील होता नज़र आ रहा है। जगह-जगह खड़े ट्रकों और ट्रेलरों की लंबी कतारें तेज़ रफ्तार वाहनों के बीच मौत का जाल बिछा रही हैं। नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते ट्रक व ट्रेलर चालक बेखौफ होकर एक्सप्रेसवे पर वाहन खड़े कर रहे हैं, जबकि चालान की कार्रवाई पूरी तरह नदारद है। तेज़ रफ्तार से दौड़ते वाहनों के बीच अचानक खड़े ट्रक हर पल हादसे का खतरा बढ़ा रहे हैं।

देश के सबसे हाई-टेक और आधुनिक कहे जाने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सवाईमाधोपुर खंड इन दिनों गंभीर अव्यवस्था का शिकार है। जगह-जगह खड़े ट्रकों और ट्रेलरों की लंबी कतारें न केवल यातायात को बाधित कर रही हैं, बल्कि हादसों का खतरा भी कई गुना बढ़ा रही हैं। तेज़ रफ्तार वाहनों के बीच अचानक खड़े ट्रक मौत का जाल बिछा रहे हैं और यात्रियों में भय का माहौल बन गया है।
नियमों की खुलेआम धज्जियां
नियमों के अनुसार एक्सप्रेसवे पर किसी भी ट्रक, ट्रेलर या भारी वाहन को खड़ा करने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद सवाईमाधोपुर खंड में खुलेआम नियमों का उल्लंघन हो रहा है। चालान की कार्रवाई तक नहीं की जा रही, जिससे वाहन चालक बेखौफ होकर एक्सप्रेसवे पर ट्रक खड़े कर रहे हैं। यह लापरवाही दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

अब सुरक्षित नहीं होता है सफर

यात्रियों का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर सफ़र करना अब सुरक्षित नहीं रहा। हर मोड़ पर खड़े ट्रक दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। कई छोटे-बड़े हादसे पहले ही हो चुके हैं और लोग आशंका जता रहे हैं कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह एक्सप्रेसवे हादसों का गढ़ बन सकता है। प्रशासन की चुप्पी और उदासीनता ने इस समस्या को और गहरा कर दिया है। चालान की कार्रवाई न होने से ट्रक चालक नियमों को हल्के में ले रहे हैं और यह स्थिति यात्रियों की जान के लिए सीधा खतरा बन चुकी है।

ये बोले लोग...

दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर क्षेत्र में ट्रकों और ट्रेलरों के खड़े रहने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई बार छोटे वाहन इन खड़े ट्रकों से टकरा जाते हैं, जिससे गंभीर दुर्घटनाएं होती हैं। यहां आए दिन ट्रक और ट्रेलर सड़क किनारे खड़े रहते हैं, जिससे तेज़ रफ्तार वाहनों के बीच दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इसकी रोकथाम जरूरी है।
कैलाश सैनी, निवासी कुश्तला

इनका कहना है...

दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर ट्रकों व ट्रेलर के खड़े होने की अनुमति नहीं है। यदि एक्सप्रेस वे पर ट्रक व ट्रेलर खड़े हो रहे है तो जानकारी ली जाएगी। चालकों को पाबंद कर कार्रवाई की जाएगी।
रणवीरसिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे, दौसा-सवाईमाधोपुर

Buy Now on CodeCanyon