IPL का चौथा मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में होगा। गुजरात टाइटंस का ये पांचवां सीजन है। GT ने 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब जीता था, जबकि पिछले सीजन में गुजरात चौथे स्थान पर रही थी। वहीं पंजाब किंग्स को अब भी अपने पहले खिताब का इंतजार है। टीम पिछले सीजन रनर-अप रही थी। IPL में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं, दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं। IPL 2025 में दोनों की एक भिड़ंत में पंजाब ने गुजरात को 11 रन से हराया था। न्यू चंडीगढ़ में दोनों टीमें एक बार भिड़ीं, जिसमें गुजरात ने पंजाब को 3 विकेट से हराया।
