बिहार के नालंदा जिले के मघड़ा गांव स्थित मां शीतला मंदिर में पूजा के दौरान मची भगदड़ ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं. अत्यधिक भीड़ के कारण हालात अचानक बेकाबू हो गए, और इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। जिन परिवारों ने अपने अपनों को खोया है, उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर परिजन रोते-बिलखते नजर आए, उनके चेहरों पर अपनों को खोने का गहरा दर्द साफ झलक रहा है। <br /><br />#BiharStampede #BiharTempleStampede #breakingnews #asianetnewshindi #Nationalnews #Hindinews #LatestNews #HindinewsLive #asianetnews #Todaynews #HindiSamachar #HindiNewsUpdate #ViralVideo #HindiLiveNews #BigNews #SamacharInHindi #News
