आईपीएल 2026 का पांचवां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इकाना स्टेडियम में खेला गया, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया है। ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। जहां LSG पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी और 18.4 ओवर्स में ही 141 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद 142 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। लेकिन समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 76 गेंदों में 119 रनों की साझेदारी हुई। जिसके चलते 17 गेंद बाकी रहते ही दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।<br /><br />#IPL2026 #LSGvsDC #DelhiCapitals #LucknowSuperGiants #MatchResult #CricketNews #IPLUpdates #RishabhPant #AxarPatel #AbdulSamad #KuldeepYadav #T20Cricket #CricketFans #WinningMoment #IPLMatch<br />
