Indonesia Earthquake: 7.4 की तीव्रता से कांपा इंडोनेशिया, समुद्र में उठीं लहरें क्या बड़ी तबाही का संकेत हैं? भूकंप के बाद सुनामी का साया मंडरा रहा है और अगले कुछ घंटे पूरे इलाके के लिए बेहद भारी होने वाले हैं।
इंडोनेशिया में आज सुबह कुदरत का ऐसा कहर टूटा कि पूरा इलाका दहल उठा। गुरुवार तड़के मोलूका सागर में 7.4 की तीव्रता वाला शक्तिशाली भूकंप आया, जिसका केंद्र जमीन से 35 किलोमीटर नीचे था। झटके इतने तेज थे कि तटीय इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप के तुरंत बाद समुद्र में असामान्य लहरें दर्ज की गईं, जिसके बाद स्थानीय एजेंसियों के साथ-साथ USGS (अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण) ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। खबर है कि भूकंप के केंद्र से 1000 किलोमीटर के दायरे में स्थित फिलीपींस और मलेशिया जैसे देशों पर भी खतरा मंडरा रहा है। इस आपदा में अब तक उत्तरी सुलावेसी में एक बुजुर्ग महिला की मौत की खबर सामने आई है और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी करते हुए लोगों को समुद्र से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है। इंडोनेशिया 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित होने के कारण हमेशा से भूकंपीय खतरों के निशाने पर रहा है। क्या यह सिर्फ एक भूकंप था या किसी महाप्रलय की शुरुआत? पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक देखें।
About the Story:
A powerful 7.4 magnitude earthquake struck the Molucca Sea in Indonesia, triggering a tsunami alert for nearby coastal areas. The USGS warned of hazardous waves within 1000km of the epicenter. Reports suggest property damage and at least one casualty in North Sulawesi. This video covers the latest updates on the Indonesia earthquake, tsunami warnings, and the current situation on the ground.

#IndonesiaEarthquake #TsunamiAlert #BreakingNews #OneindiaHindi #RingOfFire

~HT.410~PR.514~ED.104~GR.508~