Surprise Me!

अपनी डेब्यू फिल्म से रातोंरात स्टार बने Ajay Devgn आज सेलिब्रेट किया अपना 57th बर्थडे

2026-04-02 3 Dailymotion

बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर अजय देवगन आज अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अजय का जन्म 2 अप्रैल साल 1969 को दिल्ली में हुआ था। इनका असली नाम विशाल वीरू देवगन है। उनके पिता वीरू देवगन इंडस्ट्री के जाने-माने स्टंट डायरेक्टर थे, जबकि मां वीणा देवगन एक फिल्म निर्माता हैं। अजय देवगन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1991 में रिलीज हुई एक्शन फिल्म 'फूल और कांटे' से की थी। बॉलीवुड के 'सिंघम' कहे जाने वाले अजय न केवल एक वर्सेटाइल एक्टर हैं, बल्कि फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो अजय देवगन और काजोल ने करीब चार साल तक डेटिंग के बाद 24 फरवरी साल 1999 को मुंबई में अपने घर पर प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। इस कपल के दो बच्चे हैं,बेटी निसा देवगन और बेटे युग देवगन।<br /><br />#AjayDevgn #Bollywood #Actor #ActionStar #Versatile #FilmProducer #Director #Singham #Tanhaji #Golmaal #Debut #Filmfare #Kajol #Nyasa #Yug #FitnessGoals #Blockbuster #CareerGoals #BirthdayCelebration #IconicStar #EntertainmentNews #Celebrity #IANS<br />

Buy Now on CodeCanyon