बॉलीवुड में कुछ रिश्ते सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समय के साथ मजबूत दोस्ती में बदल जाते हैं। ऐसा ही खास रिश्ता है सुपरस्टार अजय देवगन और मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के बीच। अजय देवगन के 57th बर्थडे पर रोहित शेट्टी ने उन्हें बेहद ही स्पेशल अंदाज में शुभकामनाएं दीं। रोहित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी फ्रेंडशिप का पूरा सफर दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत 90s के समय से होती है, जब रोहित शेट्टी फिल्म 'राजू चाचा' के सेट पर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे। इस दौरान वे अजय देवगन को सीन समझाते नजर आ रहे हैं। उस फिल्म में अजय देवगन के साथ काजोल और ऋषि कपूर भी थे। वीडियो का दूसरा पार्ट प्रेजेंट टाइम को शो कर रहा है। इसमें उनकी सुपरहिट फिल्मों 'सिंघम', 'सूर्यवंशी' और 'गोलमाल' की झलकियां शामिल हैं। इन क्लिप्स में दोनों को साथ में काम करते हुए देखा जा सकता है।<br /><br />#AjayDevgn #RohitShetty #Bollywood #Singham #Golmaal #Sooryavanshi #RajuChacha #Kajol #RishiKapoor #Simba #Birthday #Superhit #Director #Actor #FilmCollaboration #FriendshipGoals #BoxOfficeHit #IconicDuo #ActionMovies #CinemaLovers #BollywoodCelebs #Blockbuster #IANS<br />
