IPL में आज मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। पहले मैच में राजस्थान के खिलाफ 8 विकेट से करारी हार के बाद CSK अपने होम ग्राउंड यानि एमए चिदंबरम स्टेडियम पर वापसी करने की पूरी कोशिश करेगी। चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी। वहीं पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर संभालेंगे।
