आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को राज्य सभा में आप के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है। राघव चड्ढा की ये जिम्मेदारी अब अशोक मित्तल को दी गई है। जिसके बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी ही पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता से जुड़े मुद्दे उठाने से रोका जा रहा है। हाल ही में पार्टी द्वारा उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद यह बयान और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।<br /><br /><br />#RaghavChadha #AamAadmiParty #AAP #RajyaSabha #AshokMittal #IndianPolitics #PoliticalNews #BreakingNews #PartyPolitics #LeadershipChange #Democracy #IndiaNews #Politics
