एक्ट्रेस खुशी कपूर ने 3 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टर और बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया को बर्थडे की बधाई देते हुए उन्हें अपना फेवरेट पर्सन बताया। खुशी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शिखर के साथ अपनी एक क्यूट और कैंडिड तस्वीर शेयर की। तस्वीर में दोनों के बीच का प्यारा बॉन्ड साफ झलक रहा है। शिखर, खुशी को प्यार से गले लगाते दिख रहे हैं, वहीं खुशी रिलैक्स होकर आई क्लोज किए हुए नजर आ रही हैं। ये पोलारॉइड स्टाइल की फोटो क्लिपबोर्ड पर लगी हुई है, जो इसे एक स्क्रैपबुक जैसा पर्सनल टच दे रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो खुशी कपूर ने साल 2023 में फिल्म ‘द आर्चीज’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। वे लेट सुपरस्टार श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी हैं। बाद में खुशी ने इब्राहिम अली खान के साथ फिल्म ‘नादानियां’ में भी काम किया है।<br /><br /><br />#KhushiKapoor #ShikharPahariya #BirthdayWish #FavoritePerson #InstagramStory #CandidPhoto #PolaroidStyle #CutePicture #CelebrityBond #Bollywood #CelebritySiblings #JahnviKapoor #StarKids #ActingDebut #TheArchies #Nadaniyan #BollywoodNews #CelebrityUpdates #SocialMediaPost #CelebrityFriendship #PersonalTouch #ScrapbookPhoto #IANS
