Surprise Me!

बदला मौसम का मिजाज: बारिश, ओलावृष्टि व तेज हवा से किसानों की बढ़ी चिंता

2026-04-03 2,150 Dailymotion

बस्सी. जयपुर ग्रामीण के बस्सी, चाकसू एवं जमवारामगढ़ उपखंड क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर तेज हवाएं चलती रहीं। शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक मौसम और बिगड़ गया। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं मध्यम गति की बारिश शुरू हो गई, वहीं कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। इस बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

Buy Now on CodeCanyon