अहमदाबाद. गुजरात सेंट्रल यूनिवर्सिटी वडोदरा के मेस में गैस सिलिंडरों की कमी ने छात्रों की थाली पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिपत्र जारी कर छात्रों को सूचित किया कि एलपीजी सिलिंडरों की कमी महसूस हो रही है। गुजरात प्रदेश कांग्रेस की ओर से इस संबंध में सरकार के दावों पर सवाल उठाए हैं।
