Rajnath Singh Warning to Pakistan: '22 मिनट में खेल खत्म', रक्षा मंत्री का बड़ा बयान! क्या मिडिल ईस्ट की आग के बीच भारत और पाकिस्तान में फिर जंग छिड़ने वाली है? जानिए राजनाथ सिंह ने तिरुवनंतपुरम से पाकिस्तान को क्या सीधा संदेश दिया है।
पश्चिम एशिया (Middle East) में जारी ईरान-इजरायल तनाव और अमेरिका की एंट्री ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। लेकिन इस वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को एक ऐसी चेतावनी दी है जिससे सीमा पार खलबली मच गई है। तिरुवनंतपुरम में ‘सैनिक सम्मान सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि अगर पाकिस्तान ने मौजूदा वैश्विक हालात का फायदा उठाने की कोशिश की या कोई भी 'नापाक' हरकत की, तो भारत का जवाब "निर्णायक" और "अभूतपूर्व" होगा।
रक्षा मंत्री ने सीधे शब्दों में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा नीति अब "डिफेंसिव" नहीं बल्कि "प्रो-एक्टिव" हो चुकी है। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए दुनिया को बताया कि कैसे भारतीय सेना ने मात्र 22 मिनट में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था। यह बयान इस बात का सबूत है कि भारत अब कूटनीतिक चेतावनियों के दौर से आगे निकल चुका है और किसी भी उकसावे पर सीधे प्रहार करने के लिए तैयार है।
इस वीडियो में देखिए कैसे राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की बदलती रणनीति, पहलगाम हमले का जवाब और भारतीय सेना की शक्ति पर बड़ा दावा किया है। क्या पाकिस्तान भारत की इस सख्त चेतावनी के बाद अपनी हरकतों से बाज आएगा? देखिए हमारी यह विशेष रिपोर्ट।
About the Story:
Defense Minister Rajnath Singh has issued a stern warning to Pakistan amidst the ongoing conflict in the Middle East. Speaking at a Sainik Samman Sammelan in Thiruvananthapuram, he emphasized that India's response to any provocation would be "decisive" and "unprecedented." Mentioning 'Operation Sindhur,' he claimed India crushed Pakistan's designs in just 22 minutes, signaling a major shift in India's national security policy under PM Modi's leadership.

#RajnathSingh #IndiaVsPakistan #BreakingNews #OneindiaHindi #IndianArmy

Also Read

No LPG Crisis: 'होर्मुज से 4-5 दिनों में 5 LPG जहाज भारत आएंगे', सरकार का बड़ा ऐलान, LPG किल्लत को ‘बाय-बाय’? :: https://hindi.oneindia.com/news/india/no-lpg-crisis-all-party-meeting-says-png-lpg-shortage-goodbye-5-fuel-ships-arrive-in-india-hormuz-1527097.html?ref=DMDesc

US Iran War को लेकर भारत ने कसी कमर, राजनाथ सिंह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, CDS समेत तीनों सेनाओं के चीफ पहुंचे :: https://hindi.oneindia.com/news/international/defence-minister-rajnath-singh-call-high-level-meeting-with-all-forces-chief-and-cds-west-asia-war-1525807.html?ref=DMDesc

हल्द्वानी में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, धाकड़ से धुरंधर बने धामी, चौके के बाद मारेंगे अब सियासी छक्के :: https://hindi.oneindia.com/news/uttarakhand/defence-minister-rajnath-singh-haldwani-dhami-become-dhurendra-from-dhakad-hitting-political-sixes-1524111.html?ref=DMDesc

~PR.514~HT.408~GR.508~