बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब से मौतों का आंकड़ा 7 तक पहुंच गया है। यहां के तुरकौलिया इलाके में मातम पसरा है। सवाल ये है कि शराबबंदी के बावजूद गांवों तक ये 'जहर' पहुंचा कैसे? मामले में SIT ने इस पूरे सप्लाई नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ लिया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है..लेकिन इस घटनाक्रम पर राजनीति भी हो रही है। बिहार में विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सरकार पर हमलावर है। तेजस्वी की माने तो शराबबंदी की पोल खुल गई है। सरकार में बैठे लोग ही शराब बंदी की धज्जियां उड़ा रहे हैं।<br /><br />#BiharPoisonousLiquorRoute, #MotihariSharabKand, #BiharPoisonousliquorNews, #MotihariHoochTragedy, #TurkauliaSHOSuspended, #BiharNews
