Iran ने अमेरिका के F-15E Strike Eagle को मार गिराया, जिसके बाद लापता दूसरे पायलट को लेकर सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। क्या अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ने ईरान की सीमा के भीतर घुसकर अपने जांबाज को बचा लिया है? जानिए इस सीक्रेट ऑपरेशन की पूरी कहानी।
मिडल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। शुक्रवार को ईरान ने अमेरिकी वायुसेना के शक्तिशाली F-15E Strike Eagle फाइटर जेट को मार गिराया, जिसके बाद हड़कंप मच गया था। इस हादसे के बाद एक पायलट को तुरंत बचा लिया गया था, लेकिन दूसरा पायलट ईरान के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में लापता था। अब अल जजीरा की रिपोर्ट और अमेरिकी अधिकारियों की पुष्टि के मुताबिक, उस लापता पायलट को खोज लिया गया है।
यह पूरा घटनाक्रम 3 अप्रैल 2026 को ईरान के कोहगिलुयेह और बोयेर-अहमद प्रांत के दुर्गम पहाड़ी इलाके में हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ने HH-60 Pave Hawk हेलीकॉप्टरों, A-10 फाइटर जेट्स और AWACS जैसे एडवांस सिस्टम्स की मदद से एक बेहद जोखिम भरा रेस्क्यू मिशन चलाया। इस दौरान भारी गोलीबारी भी हुई, लेकिन पायलट को सुरक्षित निकाल लिया गया।
हालांकि, रेस्क्यू टीम अभी भी ईरान की सीमा से पूरी तरह बाहर नहीं निकली है, इसलिए ऑपरेशन अभी भी जारी माना जा रहा है। ईरान ने पायलट को पकड़ने वाले के लिए ईनाम की भी घोषणा की थी, लेकिन अमेरिकी सेना ने समय रहते अपने अधिकारी को लोकेट कर लिया। यह इस युद्ध का सबसे बड़ा मोड़ है क्योंकि पहली बार कोई अमेरिकी फाइटर जेट ईरान की जमीन पर क्रैश हुआ है।

In a significant escalation in the Middle East, an American F-15E Strike Eagle was shot down over Iranian territory. After an intensive search and rescue operation in the rugged mountains of Kohgiluyeh and Boyer-Ahmad Province, the second missing pilot has been located and secured by US Special Forces. The rescue mission involved heavy fire and advanced military assets, marking a critical moment in the ongoing conflict.

#IranUSWar #USAF #BreakingNews #OneindiaHindi #MiddleEastCrisis #F15E

~PR.514~ED.276~GR.508~HT.96~