प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तिरुवल्ला में आयोजित एक विशाल एनडीए रैली को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण को अपनी सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने बताया कि महिला आरक्षण बिल के तहत संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का लक्ष्य तय है और यह 2029 के लोकसभा चुनाव तक लागू हो जाएगा। प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि संसद में इस बिल पर 16 से 18 अप्रैल के बीच चर्चा होगी और उन्होंने सभी दलों से इस पर सर्वसम्मति बनाने की अपील भी की है।<br />
