पॉपुलर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अक्सर अपने फनी पोस्ट्स के जरिए फैंस को एंटरटेन करते हैं। कभी वे मजेदार मिनी व्लॉग्स शेयर करते हैं, तो कभी अपनी सिंपल डेली लाइफ को यूनिक और मजाकिया अंदाज में पेश करते हैं। हाल ही में दिलजीत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो क्लिप शेयर की है, जिसमें वे किचन में अपने पार्टनर के साथ ब्रेकफास्ट तैयार करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनका फनी डांस वीडियो को और भी एंटरटेनिंग बना देता है। वीडियो में दिलजीत ये कहते हुए सुने जा सकते हैं कि “तारा और सितारा हर रोज एक ही तरह का ब्रेकफास्ट बनाते हैं और खुश ऐसे हो रहे हैं, जैसे दिलजीत के कॉन्सर्ट में आए हों।” फैंस उनके इस मजेदार पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अलग-अलग रिएक्शन के साथ खूब प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।<br />
