पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर भारत को गीदड़ भभकी दी है। ख्वाजा आसिफ ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुस्साहस की कोशिश का जवाब कोलकाता में हमले से दिया जाएगा। भारतीय नेताओं ने पाक मंत्री को करारा जवाब दिया है। विपक्ष ने साफ कर दिया है कि देश में उनके सत्ता पक्ष से कितने ही मतभेद क्यों ना हों, अगर देश पर बात आएगी तो पूरा देश एकजुट है।<br />
