Surprise Me!

swm news: उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर परीक्षा में छह हजार से अ​धिक रहे अनुपस्थित

2026-04-05 24 Dailymotion

सवाईमाधोपुर. जिले में राजस्थान लोक सेवा आयोग से आयोजित उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा रविवार को जिले के 29 परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की सख्त निगरानी और शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले कड़ी जांच से गुजरना पड़ा। परीक्षा दो पारियों में हुई। पहली पारी सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चली, जिसमें 8 हजार 471 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 5 हजार 346 उपस्थित हुए और 3 हजार 125 अनुपस्थित रहे। उपस्थिति प्रतिशत 63.11 रहा। दूसरी पारी अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई, जिसमें उतने ही पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 5 हजार 306 ने परीक्षा दी जबकि 3 हजार 165 अनुपस्थित रहे। इस पारी में उपस्थिति 62.64 प्रतिशत रही। उधर, सोमवार को भी 29 केन्द्रों पर परीक्षा होगी।

सुबह से ही उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी। कई परीक्षार्थी दूरदराज़ के गांवों से पहुंचे। प्रशासन ने परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया और पहचान पत्रों की गहन जांच की। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रशासन की सख्ती से उन्हें भरोसा है कि परीक्षा निष्पक्ष होगी।
साइबर कैफे और ई-मित्र केंद्रों को कराया बंद
उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के दौरान प्रशासन ने निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए। परीक्षा केंद्रों पर विशेष चौकसी रखी गई और अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले कड़ी जांच से गुजरना पड़ा। प्रशासन ने किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए जिलेभर के साइबर कैफे और ई-मित्र केंद्रों को बंद करवाया, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।

Buy Now on CodeCanyon