अहमदाबाद. शहर के मेमनगर क्षेत्र में स्थित पटेल समाज होस्टल में रहने वाली 57 छात्राओं को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस होस्टल में लगभग 900 छात्राएं रहती हैं। बीमार हुईं छात्राओं में से 18 को भर्ती करना पड़ा है। महानगरपालिका का स्वास्थ्य विभाग इस मुद्दे पर नजर बनाए हुए है।
