भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। बीजेपी ने अपने 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर देशभर में उत्साह और जोश के साथ कार्यक्रम आयोजित किए। इस खास मौके पर बीजेपी शासित राज्यों में पार्टी का झंडा फहराया गया और कार्यकर्ताओं ने संगठन के इतिहास, विचारधारा और उपलब्धियों को याद किया। इस दौरान पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को बीजेपी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।<br />
