असम में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाती नजर आ रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक चुनावी रैली में सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा हमला किया है। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि जब हमारी सरकार आएगी तो सरमा को जेल भेज देंगे। हालांकि, बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया है।<br />
