Surprise Me!

गजरे और अनारकली सूट में Shreya Ghoshal का शाही अंदाज, फैंस बोले "absolutely mesmerizing"

2026-04-06 10 Dailymotion

इंडियन पॉपुलर सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में श्रेया ट्रेडिशनल डीप बेज और राजवाड़ी एम्ब्रॉयडरी वाले अनारकली सूट में बेहद ग्रेसफुल नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने ब्राउन ऑरेंज कलर का दुपट्टा कैरी किया है, जो उनके लुक को और भी रॉयल टच दे रहा है। उन्होंने अपने बालों का स्लीक जूड़ा बनाया है, जिसे व्हाइट फ्लावर्स के गजरे से सजाया गया है। ज्वैलरी में श्रेया ने नेकलेस, झुमके और हाथों में रिंग्स पहनी हैं, जो उनके पूरे लुक को शाही अंदाज दे रही हैं। पैरों में नुकीले डिजाइन वाली जूती उनके ट्रेडिशनल स्टाइल को कंप्लीट कर रही है। वहीं उनका मेकअप सिंपल है लेकिन अट्रैक्टिव लग रहा है। हल्की मुस्कान और दिलकश अदाओं के साथ वे अलग-अलग पोज में कैमरे को लुक देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में ऑरेंज बैकग्राउंड उनके आउटफिट को और भी हाइलाइट कर रहा है।<br />

Buy Now on CodeCanyon