Surprise Me!

Assam में Rahul Gandhi ने Himanta Biswa Sarma पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप! Rahul के भाषण से हिली BJP

2026-04-06 16 Dailymotion

Assam में Rahul Gandhi का बड़ा धमाका! क्या हिमंत बिस्व सरमा के गढ़ में कांग्रेस लगा पाएगी सेंध? इस वीडियो में देखिए राहुल गांधी के वो 5 बड़े वादे जिसने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है।
असम की सियासत में उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कामरूप (Kamrup) की जनसभा में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने मंच से सीधे तौर पर मुख्यमंत्री को देश का "सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री" करार दिया और आरोप लगाया कि सरमा सिर्फ नफरत और हिंसा की राजनीति कर रहे हैं। राहुल ने यह भी दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री स्वतंत्र रूप से काम नहीं करते, बल्कि उनका कंट्रोल दिल्ली में बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के हाथों में है।
भाषण के दौरान राहुल गांधी ने "मोदानी" (Modani) शब्द का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार और अडानी समूह के रिश्तों पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पर कुछ खास लोगों का कब्जा होता जा रहा है। राहुल ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कानून एक दिन अपना काम जरूर करेगा और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को सजा मिलेगी।
सिर्फ आरोपों तक ही नहीं, राहुल गांधी ने असम की जनता के लिए 'न्याय' का रोडमैप भी पेश किया। उन्होंने 5 बड़ी गारंटियों (5 Guarantees) का ऐलान किया, जिसमें महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद, 50 हजार रुपये का बिजनेस स्टार्टअप फंड, बुजुर्गों के लिए पेंशन, और 25 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा शामिल है। साथ ही, उन्होंने 10 लाख लोगों को जमीन का मालिकाना हक देने और आदिवासी समुदायों को ST दर्जा दिलाने का भी वादा किया।
About the Story:
Congress leader Rahul Gandhi launched a scathing attack on Assam CM Himant Biswa Sarma during a rally in Kamrup, calling him the "most corrupt CM" in India. Gandhi unveiled five key poll guarantees including health insurance, financial aid for women, and land rights to woo voters ahead of the elections.

#RahulGandhi #AssamPolitics #HimantaBiswaSarma #OneindiaHindi #BreakingNews #CongressGuarantees

Buy Now on CodeCanyon