कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान से सियासी घमासान मच गया है। दरअसल, खड़गे ने केरल के इडुक्की में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस रैली में खड़गे ने गुजरात के लोगों को अनपढ़ बताया। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी और पिनरायी विजयन पर भी निशाना साधा। जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने खड़गे के बयान पर कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला है।<br />
