प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला है। पीएम मोदी ने बंगाल की तुलना बिहार के जंगल राज से की है। प्रधानमंत्री ने बंगाल के कूचबिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने का भी जिक्र किया है। हालांकि, बीजेपी नेताओं ने पीएम मोदी के जंगलराज वाले बयान का समर्थन किया है।<br />
