भीलवाड़ा में श्री शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा में मातृशक्ति का अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा।
2100 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया।

प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के आगमन के साथ ही पूरे शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

मेडिसिटी ग्राउंड में लाखों श्रद्धालुओं के लिए विशाल पांडाल और व्यवस्थाएं तैयार की गई हैं, जहां 8 से 14 अप्रैल तक कथा का आयोजन होगा।