सीएम ममता बनर्जी अपनी चुनावी रैलियों में एसआईआर को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर हमलावर हैं। सीएम ममता बनर्जी ने मंगलवार को बंगाल के नदिया जिले के चकदाहा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में एसआईआर के बाद वोटर लिस्ट से मतुआ और अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने सीएम ममता बनर्जी पर तीखा हमला किया है।<br />
