Surprise Me!

Assam Election 2026: असम में Himanta Biswa Sarma की साख दांव पर, Kerala और Puducherry में क्या हाल

2026-04-09 15 Dailymotion

Assam, Kerala, Puducherry Election 2026: 3 राज्यों में मतदान शुरू, किसकी बनेगी सरकार और कौन होगा बाहर? आज 5.31 करोड़ मतदाता EVM का बटन दबाकर 1,899 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं।
9 अप्रैल, 2026 को असम, केरल और पुदुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान हो रहा है। असम की 126 सीटों पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के लिए यह चुनाव किसी 'अग्निपरीक्षा' से कम नहीं है, जहां पासपोर्ट विवाद के बीच जनता अपना फैसला सुनाएगी। राज्य के 31,490 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और लाइव वेबकास्टिंग के बीच वोट डाले जा रहे हैं।
वहीं केरल की बात करें तो यहाँ 140 सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है। क्या LDF लगातार तीसरी बार जीतकर इतिहास रचेगी या UDF की सत्ता में वापसी होगी? Matrize के ओपिनियन पोल के आंकड़ों ने BJP-NDA को किंगमेकर की भूमिका में दिखाया है, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। केरल की परंपरा रही है कि यहाँ हर 5 साल में सत्ता बदलती है, देखना होगा कि क्या इस बार यह सिलसिला टूटेगा।
पुदुचेरी की 30 सीटों पर भी आज जनता का फैसला EVM में कैद हो जाएगा। यहाँ सत्तारूढ़ NDA और Congress-DMK गठबंधन के बीच सीधी टक्कर है, लेकिन अभिनेता विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' की मौजूदगी ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया है। इन सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए बने रहिये हमारे साथ।

Get the latest updates on the 2026 Assembly Elections in Assam, Kerala, and Puducherry. With over 5.31 crore voters participating, this video covers the key battlegrounds, major candidates like Himanta Biswa Sarma, and the impact of Actor Vijay's TVK in Puducherry. Stay tuned for live ground reports and expert analysis.

#Election2026 #AssamElection #KeralaElection #PuducherryElection #OneindiaHindi #HimantaBiswaSarma #BreakingNews

~PR.514~GR.508~HT.96~

Buy Now on CodeCanyon