पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी की ओर से बड़े नेता जबरदस्त प्रचार कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बंगाल में प्रचार का जिम्मा संभाला है और तीन चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। बंगाल के हल्दिया में आयोजित पहली चुनावी रैली में पीएम मोदी ने राज्य की टीएमसी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत और टीएमसी की विदाई का दावा किया।<br /><br />#NarendraModi #WestBengalElections #BJPCampaign #ModiRally #Haldia #TMC #MamataBanerjee #IndianPolitics #Election2026 #PoliticalNews #BJPvsTMC #BreakingNews<br />
