Surprise Me!

Tusshar Kapoor ने शेयर किया अपने पिता Jeetendra केबर्थडे सेलिब्रेशन का throwback वीडियो, बोले "OG birthday boy…"

2026-04-09 6 Dailymotion

बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर ने अपने पिता और वेटरन स्टार जितेंद्र के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। काम में बिजी होने के चलते तुषार इस बार अपने फादर के 84th बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हो पाए, इसलिए उन्होंने पिछले साल का एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वीडियो में तुषार अपने पिता के साथ चॉकलेट केक काटते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर तुषार के बेटे लक्ष्य कपूर और फैमिली के और मेंबर भी मौजूद नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में फिल्म 'फर्ज' का मशहूर सॉन्ग 'बार-बार दिन ये आए' बजता सुनाई दे रहा है।तुषार कपूर के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी और साल 2001 में फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से बतौर एक्टर डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर नजर आई थीं। ये फिल्म तेलुगु हिट 'थोली प्रेमा' की रीमेक थी।<br /><br />#TussharKapoor #Jeetendra #Bollywood #BirthdayCelebration #InstagramPost #ViralVideo #FamilyMoment #Throwback #ChocolateCake #MohammedRafi #Farz #BollywoodNews #CelebrityBirthday #VeteranActor #HindiCinema #KareenaKapoorKhan #MujheKucchKehnaHai #Golmaal #TheDirtyPicture #ShootoutAtLokhandwala #EntertainmentNews #BollywoodUpdates #IANS<br />

Buy Now on CodeCanyon