Surprise Me!

Rajasthan Weather : जयपुर में आज गर्मी का असर होगा तेज, दिन के तापमान में हो रही बढ़ोतरी

2026-04-10 118 Dailymotion

राजधानी जयपुर में आज सवेरे से ही मौसम का मिजाज गर्म नजर आया। सुबह से कड़क व तेज धूप ​खिली, इससे लोगों को सुबह से गर्मी महसूस हुई। वहीं दिन में तापमान और बढ़ने से गर्मी का अहसास और तेज होने की संभावना है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई ​जिलों के तापमान में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, मारवाड़ अंचल और सरहदी जिलों के तापमान में आज बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Buy Now on CodeCanyon