बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपनी पर्सनल लाइफ के खास पलों को शेयर करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में सिब्लिंग्स डे के मौके पर अपनी बहन, एक्ट्रेस शमिता शेट्टी के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरों और यादगार पलों की एक वीडियो मोंटाज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इस वीडियो में शिल्पा ने अपने बचपन से लेकर अब तक की कई फोटोज को शामिल किया है। साथ ही, उन्होंने फिल्म तमाशा के मशहूर सॉन्ग 'मटरगश्ती'को बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर इस्तेमाल किया है, जिसेमोहित चौहान ने गाया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा आने वाले समय में वे फिल्म'केडी: द डेविल' में नजर आएंगी। इस फिल्म में ध्रुव सरजा, संजय दत्त, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेश्मा नानैया, जिशु सेनगुप्ता और नोरा फतेही जैसे कलाकार अहम किरदारों में दिखाई देंगे।<br /><br />#ShilpaShetty #ShamitaShetty #SiblingsDay #Bollywood #InstagramReels #VideoMontage #ChildhoodMemories #FamilyBonding #Matargashti #MohitChauhan #Tamasha #UnseenPictures #TextOverlay #FunCaptions #SocialMedia #SisterLove #EntertainmentNews #BollywoodUpdate #Sukhee #KDTheDevil #UpcomingFilm #CelebrityLife #IANS<br />
