मिर्जापुर से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बेहद खौफनाक खबर!
मॉर्निंग वॉक पर निकले एडवोकेट राजीव कुमार सिंह की बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों का दुस्साहस देखिए— हत्या के बाद उनकी बाइक स्टार्ट नहीं हुई, तो उन्होंने वहीं बीच सड़क पर 22 बार किक मारी, तमंचा लहराया और आराम से फरार हो गए।
पुलिस का बयान: मिर्जापुर पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है।
दहशत का माहौल: सरेआम हुई इस वारदात से वकीलों और स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है।
जाइरो न्यूज़ (Zyro News) के मैनेजिंग एडिटर शुभम त्रिपाठी @mirzapurpolice और @Uppolice से मांग करते हैं कि इन बेखौफ अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाए। क्या अब मॉर्निंग वॉक पर जाना भी जानलेवा है?
रिपोर्ट: शुभम त्रिपाठी (Managing Editor, Zyro News)
#Mirzapur #UPPolice #AdvocateMurder #CrimeUpdate #JusticeForRajivSingh #BreakingNews #ZyroNews #ShubhamTripathi #UttarPradesh #LawAndOrder #MurderMystery