Surprise Me!

गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे? ठूठीबारी-लोहरौली रोड ने खोली सिस्टम की पोल!

2026-04-11 0 Dailymotion

ठूठीबारी से लोहरौली होते हुए बोदना जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। करीब 2 किलोमीटर का सफर लोगों के लिए मुश्किल और खतरनाक बन गया है। सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि समझना मुश्किल है—सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क।

25 साल पहले बनी इस सड़क का आज तक कोई मेंटेनेंस नहीं हुआ। रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। लोहरौली, बोदना, पिपरपाती और बसौली समेत कई गांव इस समस्या से प्रभावित हैं।

ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि PWD विभाग ने जांच कर जल्द सड़क ठीक करने का आश्वासन दिया है।

#RoadCondition #maharajganjnews #GroundReport #BadRoads #GraminSamasyayein

Buy Now on CodeCanyon