राजधानी जयपुर में अब दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं। बीती रात गुलाबी नगर में रात का 22 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दिन में अभी पारा यथावत बना हुआ है। आज दिन में पारा 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों में दिन व रात के पारे में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के पूर्वी अंचल, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, मारवाड़ अंचल और सरहदी जिलों में दिन व रात के पारे में बढ़ोतरी हुई है।
