Noida Breaking News: नोएडा के सेक्टर 84 में कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, सड़कों पर लगाई आग और जमकर की पत्थरबाजी। जानिए इस भयंकर बवाल के पीछे की असली वजह और जिलाधिकारी ने शांति के लिए क्या बड़ी अपील की है।
उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। सेक्टर 84 स्थित मदरसन कंपनी के सामने श्रमिकों का प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर शुरू हुआ यह विरोध देखते ही देखते आगजनी और पथराव में तब्दील हो गया। गुस्साए कर्मचारियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि सेक्टर-62 से लेकर NH-9 तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।
हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में जुटी है। यह प्रदर्शन केवल एक सेक्टर तक सीमित नहीं है, बल्कि नोएडा के विभिन्न इंडस्ट्रियल इलाकों में भी श्रमिक सड़कों पर उतर आए हैं, जिससे शहर की रफ्तार थम गई है।
बिगड़ते हालात को देखते हुए जिलाधिकारी (DM) ने मोर्चा संभाला है और श्रमिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। डीएम ने साफ किया है कि औद्योगिक इकाइयों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। अब श्रमिकों को ओवर टाइम (Overtime) का भुगतान दोगुनी दर से किया जाएगा और साप्ताहिक अवकाश (Weekly Off) भी अनिवार्य होगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
About the Story:

A massive protest broke out in Noida Sector 84 near the Motherson company as factory workers turned violent over salary hike demands. The protest saw incidents of arson and stone-pelting, leading to heavy traffic jams on NH-9. Noida DM has intervened, announcing double overtime pay and mandatory weekly holidays to pacify the workers.

#NoidaNews #NoidaProtest #BreakingNews #OneindiaHindi #NoidaPolice #IndustrialProtest #UPNews #NoidaViolence #MothersonCompany #NH9Jam

~PR.514~ED.106~GR.122~HT.96~