नोएडा में सोमवार को कई निजी कंपनियों के कर्मचारियों का सैलरी सहित कई मांगों को लेकर गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते ही भारी संख्या में कर्मचारियों ने सड़कों पर बवाल काट दिया। नोएडा सेक्टर 63 और फेज-2 के पास हंगामा होने से गाड़ियां कई किलोमीटर तक फंसी हुई हैं। प्रदर्शनकारियों द्वारा रास्ते बंद करने से सुबह से ही ट्रैफिक रेंग रहा है, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है।<br />
