प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के सभी दलों के नेताओं को पत्र लिखकर 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को पूर्ण रूप से लागू करने के लिए समर्थन मांगा है। 16 अप्रैल से संसद में इस पर विशेष चर्चा होगी, जिसका उद्देश्य 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महिला आरक्षण सुनिश्चित करना है। लेकिन विपक्ष इसे चुनाव के वक्त में फायदा उठाने वाली रणनीति बता रहा है। विपक्ष की मानें तो पहले सरकार ड्राफ्ट तो दे तब उसे पढ़कर हम तय करेंगे, साथ ही इसे परिसीमन करार दे रहे हैं।<br />
