पाकिस्तान में हुई 21 घंटे की लंबी शांति वार्ता के बाद भी अमेरिका और ईरान के बीच कोई समझौता नहीं हो सका। ये बातचीत बहुत अहम मानी जा रही थी क्योंकि इससे दोनों देशों के बीच तनाव कम होने की उम्मीद थी। लेकिन आखिरी समय में बातचीत टूट गई। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये वार्ता पाकिस्तान में होने की वजह से फेल हुई..अब इस पर भारत से पक्ष और विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
