Surprise Me!

पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, बेटे ने दी दिग्गज गायिका को मुखाग्नि, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

2026-04-13 9 Dailymotion

जिस शहर ने महान गायिका को अपनी गलियों से गुजरते हुए देखा... जिस शहर ने उन्हें महान अभिनेत्रियों की आवाज बनते हुए सुना... जो शहर उनके संघर्ष का साक्षी बना... वही शहर आज गमगीन है.. भारी मन से उस लीजेंड को अंतिम विदाई दे रहा है.

दिवगंत आशा जी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए मानो पूरा शहर उनके आवास कासा ग्रांडे पर उमड़ आया.. क्या नेता... क्या अभिनेता.. सभी उस महान हस्ती के अंतिम दर्शन के लिए आए.. धुरंधर फेम एक्टर रणवीर सिंह, संगीतकार अनु मलिक, अभिनेता आमिर खान ने उनके पार्थिव शरीर के दर्शन किए. अभिनेता विवेक ओबरॉय, अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे, फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई, सिंगर अमित कुमार, उदित नारायण, तारक मेहता फेम अभिनेता शैलेश लोढ़ा ने दिवंगत आशाजी को श्रद्धांजलि दी.

इनके अलावा, फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, म्यूजिक डायरेक्टर उत्तम सिंह, अभिनेत्री तब्बू, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि के साथ मुंबई स्थित आशा भोसले के घर जाकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी.

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पत्नी और बेटे के साथ आशा भोसले को श्रद्धांजलि पहुंचे.. पार्थिव शरीर को फूलों से सजे वाहन में अंत्येष्ठि के लिए मुंबई के शिवाजी पार्क ले जाया गया. अंतिम यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी. बहन उषा मंगेशकर भी अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचीं.

अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवाजी पार्क पहुंचे. दोनों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. छावा फेम अभिनेता विक्की कौशल ने शिवाजी पार्क पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. महान गायिका को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने उन्हें मुखाग्नि दी. दादी की अंतिम विदाई पर उनकी पोती जनाई भोसले फूट-फूट कर रोती हुई नजर आईं. इस मौके पर विक्की कौशल ने उन्हें सांत्वना दी.

Buy Now on CodeCanyon