Surprise Me!

सीएम योगी ने बढ़ाई सैलरी, लेकिन मजदूरों ने फिर किया प्रदर्शन...

2026-04-14 8 Dailymotion

नोएडा श्रमिक आंदोलन और हिंसा के बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मजदूरों के लिए बड़ा फैसला लिया है. योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में 1,000 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. इसके लिए नया शासनादेश 1 अप्रैल 2026 से पूरे प्रदेश में लागू होगा। सरकार की ओर से तय किए गए वेतन के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर-गाजियाबाद में अकुशल मजदूरी 11,313 से बढ़कर 13,690 रुपये की गई है। जबकि अर्धकुशल मजदूरी 12,445 से बढ़कर 15,059 और कुशल 13,940 से 16,868 रुपये की गई है। इसके अलावा अन्य नगर निगम क्षेत्रों में अकुशल मजदूरों को 13,006, अर्धकुशल को 14,306 और कुशल मजदूर 16,025 रुपये की गई है। साथ ही अन्य जिलों में अकुशल मजदूरी बढ़ाकर 12,356, अर्धकुशल की 13,591 और कुशल मजदूरी 15,224 रुपये तय की गई है। हालांकि मंगलवार को भी नोएडा में पथराव और विरोध प्रदर्शन देखने को मिला...लेकिन बड़ी मुश्किल से पुलिस ने हालात काबू में लिए गए।<br />

Buy Now on CodeCanyon