पश्चिम बंगाल में चुनावी पारा हाई है। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह की चेतावनी सुर्खियों में है। दरअसल सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह ने TMC कार्यकर्ताओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि वे मतदान के दिन यानि 23 अप्रैल को घर से बाहर न निकलें, नहीं तो 4 मई के बाद कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। अब विपक्षी नेता अमित शाह पर हमलावर हैं और कह रहे हैं कि क्या देश के गृहमंत्री को ऐसे बयान देने चाहिए। <br />
