Surprise Me!

Video: टायर फटने से पलटी पिकअप, हाई-वे पर बिखरी सब्जियां

2026-04-15 106 Dailymotion

लाठी क्षेत्र के गंगाराम की ढाणी के पास बुधवार को सुबह टायर फटने से सब्जियों से भरी एक पिकअप गाड़ी पलट गई। जिससे चालक व सहयोगी घायल हो गए। साथ ही पिक-अप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और सब्जियां सड़क पर बिखर गई। जानकारी के अनुसार एक पिक-अप जोधपुर से सब्जियां भरकर बुधवार को सुबह जैसलमेर की तरफ जा रही थी। गंगाराम की ढाणी के पास अचानक तेज धमाके के साथ गाड़ी का टायर फट गया और तेज गति के कारण पिकअप का संतुलन बिगडऩे से वह पलट गई। हादसे में जैसलमेर निवासी महावीरसिंह (28) पुत्र मंगलसिंह व डाबला निवासी दलपत (25) पुत्र महेन्द्र घायल हो गए। हादसे के बाद सहीराम विश्नोई, कामधेनु सेना के खेतोलाई ग्राम प्रभारी नींबाराम, पठानखां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने चालक व सहयोगी को बाहर निकाला एवं लाठी अस्पताल पहुंचाया। यहां उनका उपचार किया गया। गाड़ी पलटने से उसमें भरी सब्जियां सड़क पर बिखर गई, जिससे आवागमन कुछ देर प्रभावित हुआ। सूचना पर लाठी थाने से सहायक उपनिरीक्षक पदमचंद गोयल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वाहन व सब्जियों को सड़क से दूर कर यातायात सुचारु करवाया।

Buy Now on CodeCanyon