Surprise Me!

मानकों में छूट से गेहूं खरीद ने पकड़ी रफ्तार,एफसीआई के एक दिन में की 1 हजार कट्टों की तुलाई

2026-04-16 16 Dailymotion

हिण्डौनसिटी. केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी पर गेहूं खरीद के मानकों में शिथिलता देने के बाद जिले भर में भारतीय खाद्य निगम के खरीद केंद्रों पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोमवार को हिण्डौन कृषि उपज मंडी स्थित खरीद केंद्र पर पहले ही दिन 17 किसानों से एक हजार कट्टा गेहूं की खरीद की गई। इसी तरह टोडाभीम और करौली बलुआपुरा में भी खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं जिले में अभी सरसों और चना की एमएसपी खरीद का श्रीगणेश नहीं हुआ है। दोनों की उपजों के मंडी मेंं भाव अधिक होने से राजफैड के खरीद केंद्र सूने पड़े हैं।

Buy Now on CodeCanyon