मुंबई, महाराष्ट्र: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा, पत्रलेखा और निर्देशक Vivek Daschaudhary ने अपनी आगामी फिल्म टोस्टर को लेकर IANS के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस दौरान फिल्म में लीड रोल में नजर आ रहे राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा ने अपने किरदार को लेकर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि उनका ये किरदार किस तरह से अलग है। वहीं, राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने माता-पिता बनने के नए सफर के बारे में भी खुलकर बात की। आखिर में एक्टर्स ने प्रोजेक्ट्स के चुनाव को लेकर भी खास बात कही है।<br />
