बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर अपने बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेकर सुकून भरे नेचर की ओर रुख करती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट शेयर किया, जिसमें वे पहाड़ों की शांत वादियों में खुद के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं। सारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई खूबसूरत और कैंडिड तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इन झलकियों में वे बर्फीली पहाड़ियों के बीच वहां के नेचर की खूबसूरती को एंजॉय करती दिख रही हैं। इसके साथ ही वे वहां के लोकल लोगों से मिलती-जुलती और वहां के ट्रडिशनल फूड का स्वाद चखती भी नजर आईं। एक वीडियो में सारा को एक स्थानीय निवासी की मेहमाननवाजी का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा जल्द ही एक्टर आयुष्मान खुराना, एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्ट्रेस वामिका गब्बी के साथ फिल्म फिल्म 'पति पत्नी और वो दो 2' में नजर आएंगी।<br />
