उत्तर प्रदेश के शामली से एक ऐसी खबर जो आपको और आपके परिवार को 'डिजिटल लोन' के खतरों से आगाह करेगी!
27 साल के नौजवान बिलाल ने कर्ज और ब्लैकमेलिंग के अंतहीन चक्र से थककर जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बिलाल की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने एक फर्जी Loan App से 50 हजार रुपये उधार लिए थे।
नर्क बनी जिंदगी की हकीकत:
वसूली का आतंक: 50 हजार के बदले बिलाल 5 लाख रुपये चुका चुका था, लेकिन 'डिजिटल डकैतों' की भूख खत्म नहीं हुई।
गंदा खेल: पैसे देने के बावजूद App वालों ने बिलाल की आपत्तिजनक (Morph) फोटो बना ली थी और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे।
अंतिम संदेश: मरने से पहले बनाए वीडियो में बिलाल का दर्द छलक पड़ा, उसने कहा— "इन फर्जी ऐप्स ने मेरी जिंदगी नर्क कर दी है।"
Zyro News 24 के मैनेजिंग एडिटर शुभम त्रिपाठी की अपील— किसी भी अनजान लोन ऐप के झांसे में न आएं। आपकी एक छोटी सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है।
रिपोर्ट: शुभम त्रिपाठी (Managing Editor, Zyro News 24)
#ZyroNews24 #ShamliNews #LoanAppHorror #CyberCrime #DigitalFraud #JusticeForBilal #BreakingNews #ShubhamTripathi #AlertCitizen #UPPolice #CyberSecurity