एक्ट्रेस मिथिला पालकर ने हाल ही में अपनी फिल्म 'भूत बंगला' के सेट से कुछ BTS तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मिथिला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर की है, जिसकी पहली तस्वीर में वे बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ कैमरे की ओर पोज देती नजर आ रही हैं। इसके अलावा पोस्ट में उनकी कुछ सोलो तस्वीरें भी शामिल हैं, जिनमें वे सिंपल स्माइल के साथ बेहद प्यारी लग रही हैं। एक वीडियो क्लिप में मिथिला मेकअप करवाते हुए गाना गुनगुनाती और हल्का-फुल्का डांस करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने क्रू मेंबर्स के साथ कुछ सेल्फी भी शेयर की हैं। वहीं, एक खास तस्वीर में वे एक डरावने पंजे जैसे स्ट्रक्चर को पकड़े खड़ी नजर आ रही हैं, जो फिल्म के हॉरर एलिमेंट की झलक देता है।<br /><br /><br />#MithilaPalkar #BhoothBangla #AkshayKumar #Bollywood #BTS #BehindTheScenes #BollywoodMovies #IndianCinema #PareshRawal #RajpalYadav #HorrorComedy #FilmRelease #MovieUpdate #ActressLife #InstaPost #ViralPost #TrendingNow #EntertainmentNews #MoviePromotion #SetLife #FanLove #BollywoodBuzz #IANS
