एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भारत के बंटवारे को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने भारत के विभाजन को कारण कांग्रेस को बताया है। दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात में सूरत के लिंबायत में रविवार को एक कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने भारत के विभाजन पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि मौलाना अबुल कलाम आजाद ने भारत का बंटवारा रोकने के लिए बहुत कोशिश की थी, लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने उनकी अपील पर गौर नहीं किया।<br />
